Friday

दिलदार है तुम्हारे

दिलदार है तुम्हारे

कहीं तुम कुछ जी रहे,
कहीं हम कुछ आज़मा रहे,
लेकर मौसम का स्वाद,
हम दोनों जिए जा रहे।

एक दूसरे से दूर है,
पर दिल के हर पल पास है,
एक हमारा प्यार है,
जो कुछ हमारे साथ है।

तुम एहसास हो हवाओं में,
तुम ख्वाब हो दिलों में,
तुम हमराज़ हो हमारे,
हम दिलदार है तुम्हारे।


Skip.                                           Next

Thursday

सपने बने हकीकत

सपने बने हकीकत

कोन कहते है सपने पूरे नहीं होते,
शिद्दत से चाह के तो देखो,
हर दुआ मुकम्मल होती है।

जो जिसका है उसे वो मिल ही जाता है,
खेल तो बस इंतजार का है साहेब,
की कोन कितना इम्तेहान दे सकता है।

फरेब के इस जहां में रिश्ते बड़े नाज़ुक है,
थोड़ा हम निभाए थोड़ा तुम निभाओ,
मिलके दोनों एक साथ हर रिश्ता आजमाए।

Skip.                                          Next

मुसाफिर हो यारा

मुसाफिर हो यारा

ज़िन्दगी का क्या है साहेब,
ये तो चलती ही रहती है।
किसी के आने का इंतज़ार नहीं करती,
और नाही किसी के जाने का दुख ज़ाया करती है।

मुसाफ़िर तो हम है जनाब,
जो भटकते रहते है बस।
उस छन भर के इंतजार में,
जो उसे तेरी हसी देख कर ही मिलती है।

सोना पीतल चांदी ये तो सिर्फ मोह माया है,
असली सुकून तो तुझे देख कर ही आ जाता है।
खुश रहना तो बस एक बहाना है,
हमें तो सिर्फ तुझको खुश रखना है।

दोस्ती मिली प्यार भी मिला,
सब कुछ मिला पर यार ना मिला।
पर ये मोह माया है जनाब,
यहां अमीरी नहीं दोस्ती बिकती है सरेआम।

Skip.                                            Next

तेरा मेरा रिश्ता

तेरा मेरा रिश्ता

मौसम के लिवास में तू आया तो सही,
दिखा के अपना प्यार लौट चला तू अपनी गली,
सुकून के दो पल मिले थे हमको,
क्या इतनी जल्दी जाना जरूरी था तुमको?

बरसों बाद मिले थे तुमसे,
बातें बहुत करनी थी तुमसे,
पर समय को कहां मंज़ूर था ये,
शायद तकदीर में भी लिखा था ये।

देखा देखी में समय बीत गया,
इतने पास हो कर भी दिल को तुम मंज़ूर ना हुए,
होठों पर सिल कर तेरा नशा,
हो गया हम खुद से खफा।

Skip.                                                Next

Saturday

आपकी याद

आपकी याद
रात के अंधेरे में आपकी याद
सावन की बरसातों में आपकी याद
गली के भीड़ में आपकी याद
अकेले रास्तों पर आपकी याद

यह तो हर वक्त साथ रहती है
पर साथ नहीं होता आपका
यह तो जी गलत बात है
क्योंकि हम तो हमेशा ही साथ हैं

कुछ रिश्ते अधूरे ही सही
पर प्यार खूब होता है उनमें
दिल अगर नहीं मिले तो भी कोई गम तो नहीं
इस जन्म ना सही अगले कुछ जन्मों का इंतजार है।

Skip.                               Next

बातें तो नहीं

बातें तो नहीं
बातें हुई तो नहीं
और इजहार हुआ भी नहीं
वह पूछते रहे और हम हंसते रहे,
अब क्या करें कानों को जो सुना था,
वो आंखें देख रही थी,
पर दिल बयां करने पर रोक लगा रहा था।

क्या करें ए जनाब तुम हंसाते गए
और हम जी भर मुस्कुराते रहे
तुम हमें संभालते गए
और हमें गिरने का मजा ही आ गया

काश वह लम्हों को कैद किया जा सकता
या उस वक्त को थाम लिया जा सकता
उन्हें हमारे इतने राज़ मालूम थे
जो हमारे दिल में ही कहीं दफन थे

वह कहना चाहते थे बहुत कुछ
और हम समझ रहे थे सब कुछ
एक रिश्ता निभाने का वादा कर चले
सबसे दूर पर सब के पास जीने का वादा कर चलें

Skip.                                   Next

कुछ अधूरे वादे

कुछ अधूरे वादे
वादे निभाने की अगर बात होती
तो सायेद वो बात समझ भी आती
पर गलती कहां हुई ये बात
तो हमको पता ही नहीं चल पाई

तुम इंज़ाम पर इंज़ाम लगाते गए
और हम उनको सच मान सौदे पे सौदे लगाते गए
कभी कतल अपने जसबतों का किया
तो कभी खुद की ख्वाहिशों का गला घोंट डाला

गलती तो बस इतनी सी थी कि हमें तुमसे
कुछ इस कदर प्यार कर बैठे
की उसे निभाने के लिए खुद को ही भूल बैठे

तुमने गलती पर गलती की तो बहुत
और हमने तुम्हे समझाया भी बहुत
अब नहीं हमसे और बेवफा हुआ जाएगा
और नहीं आपको इस कदर देख कर जिया जाएगा

Skip.                                           Next

সেই যে তুমি

সেই যে তুমি
সেই যে বিকেল সাজিয়া ছিলে তুমি
আমার জন্যে কত যত্ন করে সেজে ছিলে তুমি
সেই যে আমি অপরাধী বিষম বেদনাই লজ্জিত আমি
কথা দিয়েও রাখতে পারিনি আমি

আমি যে খুব নিষ্ঠুর এ কথা ভেবোনা তুমি
আমি যে খুব ব্যাস্ত সেটাও কিন্তু ঠিক নই একবারেই
আমি যে কত টা দামী সেটা শুধু তুমি জানো
তাই তো রাগ টা শুধু তুমি ই করো

কথা ছিলো ঠিকই কিন্তু আসা যে আর হলো না
তোমার দু চোখ ভরে দেখা যে আর হলো না
ওই যে নীল কালো মেঘের তোলাই তোমার হাত দুটো আর ধরা হলো কই
ওই সেই তোমার ঠোঁটের এক কোণে লুকিয়ে থাকা হাসি আর দেখা আমার হলো কই

কই সে সব আবদার,সে তো ছিল শুধু তোমার
সেই সব অপরাধ মাথা পেতে নিতে আমি প্রস্তুত
শুধু একবার আমার মুখের দিকে চেয়ে বলো
তুমি ক্ষমা করেছো আমায়।

Skip.                                          Next

कहना तो बहुत कुछ था

कहना तो बहुत कुछ था
वह कहते हैं हम उनकी
फिक्र क्यों करते हैं
अब क्या करें जनाब
हमारे दिल का ध्यान तो हमें हैं
रखना पड़ता है

वह बोलते हैं कि तुम्हें गुस्सा नहीं आता?
और हम हंस कर बोल देते हैं
हम भी अगर गुस्सा करने लगे,
तो यह मौसम हमसे रुसवा हो जाएगा।

अब आपकी सजा पूरी कायनात को दे
इतने खुदगर्ज तो हम नहीं है
प्यार है कोई सौदा तो नहीं,
बाजार में बिकने वाले रसीले आम तो नहीं।

यह सुनकर वह अपनी गलती मान लेते हैं
अल्सर क्या हम ज़ोर से हंस पड़ते हैं
अर्जुन बड़े प्यार से मुस्कुरा देते हैं
और फिर हम दोनों अपने अलग रास्तों पर चल पड़ते हैं।

Skip.                                     Next

प्यार या फरेब

प्यार या फरेब

टूटे हुए दिल ने तो धड़कना छोड़ दिया था
रोते हुए आंखों ने अब रोना छोड़ दिया था
टूटी हुई उम्मीदों में तो सपने संजोना छोड़ दिया था
ख्वाबों में भी अब तेरा इंतजार करना छोड़ दिया था

पर ना जाने कैसे मेरे दरवाजे पर दस्तक देने तू आ गया
पता नहीं कैसे तूने फिर से हमें जीना सिखा दिया
न जाने ही सही हमें तो प्यार में पड़ ही गए
ना चाहते हुए भी होठों पर मुस्कुराहट आ ही गई

सेल सेंटर खुश होकर धड़कना शुरू कर दिया
फिर से दिल की खुशी चेहरे पर झलक ऊठी
और तूने हमारी चोरी पकड़ ही ली
न जाने कैसे पर तुझे पता चल ही गया
कि हमें बस प्यार है तुमसे और रहेगा सिर्फ तुमसे

दर्द सिर्फ इतना ही है कि दिल कहीं फिर न टूटे
यह आशु कहे सर जख्म ना दे दे हमें
हमारे यह बातें कहीं से छूटे ना बन जाए
हम कहे फिर से चोट खाकर ना गिर जाएं

Skip.                                            Next

मिलना होगा फिर कभी

मिलना होगा फिर कभी
खेल खेल में प्यार हो गया
बेगाने होकर भी तू दिलदार हो गया
न जाने कहां से आया है तू
कि इस महफिल की जान बन गया

मोहब्बत की कभी कमी तो थी ही नहीं
ढूंढा था तुझे शायद अपने ही गली
वरना मिलना कैसे यह हो पाता
इस प्यार का गवाह तू कैसे जो बन पाता

तुझे पा नहीं सकती यह जाना मैंने
पर तुझे खो नहीं सकती यह माना मैंने
प्यार मिलने का नाम तो है
पर खोना इसे भी मंजूर नहीं

आसमान भी प्यार है तारों का
पर टूटना उसे भी गवारा नहीं
फिर किसी और जन्म ही सही
अगर मिलना होगा तो मिलेंगे वहीं कहीं

Skip.                                    Next

Sunday

प्यार है पर कबूल नहीं

प्यार है पर कबूल नहीं

कहना तो था आसान नहीं
रहना तेरे बिन यह तो मेरा काम नहीं
दूर तुमसे हो कर भी यादों में हम बसते हैं
सोने के बाद ही सही सपनों में हम रहते हैं

प्यार का सिला कुछ इस कदर दिया
दूर तुम से जाकर भी प्यार सिर्फ तुमसे ही किया
लोगों को न समझ आए यह प्यार है ऐसा
हमने भी तो तराजू में खुद को ना तोला

प्यार ने सब को मात है दिया
जीत की खुशी अपने ही सर रखा
अगर मिल ही जाते तुम हमको
तो यह प्यार कैसे खास है बनता

Skip.                                                Next

Wednesday

हार जीत

हार जीत

हार की बात तो मत करो आप
हार तो सबकी प्यारी मिठाई है
खाना तो बस एक बहाना है
हमें तो इसके स्वाद से ही प्यार है

हार जीत तो बस एक जरिया है
हमें तो सिर्फ मजे उठाना है
खेल का मज़ा इतना है कि
हार के भी जीत का सुकून मिलता है

ऐसा भी नहीं कि फते हमको चाहिए नहीं
पर हार के बिना तो इसका कोई मतलब भी नहीं
हार से मेरा नाता है पुराना
हार को जीत में बदल ना यह तो अंदाज़ है हमारा

Skip.                                                Next

इंसानियत

इंसानियत

इंसान को इंसानियत से जुदा कर डाला
यह घमंड कैसा है जिसने अपने मालिक को ही निगल डाला
प्यार भरोसा यह सब तो था तुम्हारे पास
पर क्यों तुमने इंसानियत का ही गला घोट डाला

नफरत और झगड़े से यह दुनिया नहीं चलती
प्यार के बिना हमारी भूख भी कहा मिटती
तुम तो सौदा कर आए अपने इंसानियत का
और पलट कर एक बार भी नहीं सोचा अपने अस्तित्व का

लोग कहते हैं हमें इन्सान की परख नहीं
पर हम कहते हैं वो दिल ही क्या जिसमें थोड़ा सा प्यार नहीं
वह इंसानियत है क्या जो तुम्हारी सोच को धुंधली कर दे
वह इंसानियत ही क्या जो हमें रुसवा कर दे

Skip .                                             Next

Friday

कुछ बदलते रिश्ते

कुछ बदलते रिश्ते

दोस्ती थी और प्यार भी
दोस्ती बेशुमार थी और
प्यार तो हद से ही पार थी
बस इतनी सी बात थी

इतना ही हुआ था कि
हमें तुमसे प्यार हो गया जाने अनजाने
इकरार ही सही हमने प्यार कर ही लिया तुमसे
प्यार से भरोसा और भरोसे से रिश्ता जोड़ा है हमने

 तुम्हें बेशुमार प्यार करने की कसम खाई है हमने
 वादा करके भूलने वाले तो बहुत देखे पर
 अब वादा निभाने का वक्त हमारा है
 तुम पास रहना हमेशा बस इतनी सी ख्वाहिश है

Skip.                                              Next

Thursday

दोस्ती का Side effect

दोस्ती का Side effect

कहते थे वह लोग कि कभी हमसे दूर न जाना
क्योंकि तुम्हारे बगैर जीना भूल जाएंगे हम
अब ना वह लोग हैं ना ही वह वादे हैं
जो कभी जान थी हमारी वह जान की दुश्मन है

गलती किससे नहीं होती यह तो हमारी फितरत है
इसके लिए तुमने अपना फितरत ही बदल डाला
इसकी हमें हैरानी है

Skip .                                       Next

खूबसूरत सा रिश्ता

खूबसूरत सा रिश्ता

परेशानी मेरी कितनी भी थी
हमने सबसे छुपाए रखा
और औड़कर मुंह पर एक मुखौटा ही सही
हमने सबको खुश है रखा

पर बात तो हमसे छुपी है नहीं
रोकर आंसू तुम्हारे आंगन में ही गिरे
गिरना ही था उन्हें तो हमारे पास गिरता
क्यों तुम्हारे पास जाकर हमारी परेशानी की वजह बन बैठा

अभी तुम कहोगे की रोना तुम को भाता नहीं
पर रोने के अलावा करें भी तो क्या
क्योंकि चिल्लाना हमें आता नहीं

Skip .                                          Next

अधूरा पन्ना

अधूरा पन्ना

कहानियां तो अब भी वही है
बस पढ़ने वाले बदल गये
लिखा तो वही पुराना कागज है
पर शायद उस कागज की अहमियत ही बदल गई

काश वह किताब का हर पन्ना तेरे नाम होता
और तू उसे बेशक जितनी बार चाहें पड़ता
तुझे उसमें कागज भी वही मिलता
और एहसास भी जो जिए थे हमने भी कभी

Skip .                                       Next

Sunday

खूबसूरती

खूबसूरती

खूबसूरत सी इस ज़िंदगी में
खूबसूरत से कुछ लोग मिले
जिनकी खूबसूरती चेहरे से तो नहीं
पर खूबसूरती उनके जज्बातों में झलके

खूबसूरत तो खैर हम भी नहीं
पर खूबसूरती हमसे दूर भी तो नहीं
खूबसूरती का गहना बड़ा ही महंगा है
इसलिए इसको पा लेना हर किसी के बस में भी तो नहीं

शायद खूबसूरती सिर्फ जिस्म से ही नहीं झलकती
यह तो श्रृंगार है अपने अंतर्मन का
पर यही खूबसूरती के हाथों बिक चुका हैं
तभी तो खूबसूरती सबसे से रूठ गई है

Skip .                                              Next

Friday

इत्तेफाक

इत्तेफाक

आंसुओं का तो हिसाब करना
हमने भी छोड़ दिया था
फिर क्यों तुमने टूटे हुए दिल को
यों इस कदर ठुकराने की जुर्रत की थी

माफ तो खैर हम कर ही देते
पर तुमने हमसे रुसवा होने का
कोई मौका तो छोड़ दिया होता
काश उस मौके पर हमने भी थोड़ा जी लिया होता

विश्वास तो खैर गैरों ने तोड़ा
पर काश तुमने भी अपना हक तो जताया होता
एक बार ही सही पर बोल कर तो देखा होता

काश वह ख्वाब जो आप हमसे इत्तेफ़ाक नहीं रखता
हमारे सपनों को यूं तो ना बर्बाद किया होता
काश के हम ने भी अपने दिल को जंजीरों से बांधने की हिमाकत ना की होती
तो आज यह दिल इस तरह आंसू ना बहा रहा होता

Skip .                                               Next