Thursday

सपने बने हकीकत

सपने बने हकीकत

कोन कहते है सपने पूरे नहीं होते,
शिद्दत से चाह के तो देखो,
हर दुआ मुकम्मल होती है।

जो जिसका है उसे वो मिल ही जाता है,
खेल तो बस इंतजार का है साहेब,
की कोन कितना इम्तेहान दे सकता है।

फरेब के इस जहां में रिश्ते बड़े नाज़ुक है,
थोड़ा हम निभाए थोड़ा तुम निभाओ,
मिलके दोनों एक साथ हर रिश्ता आजमाए।

Skip.                                          Next

मुसाफिर हो यारा

मुसाफिर हो यारा

ज़िन्दगी का क्या है साहेब,
ये तो चलती ही रहती है।
किसी के आने का इंतज़ार नहीं करती,
और नाही किसी के जाने का दुख ज़ाया करती है।

मुसाफ़िर तो हम है जनाब,
जो भटकते रहते है बस।
उस छन भर के इंतजार में,
जो उसे तेरी हसी देख कर ही मिलती है।

सोना पीतल चांदी ये तो सिर्फ मोह माया है,
असली सुकून तो तुझे देख कर ही आ जाता है।
खुश रहना तो बस एक बहाना है,
हमें तो सिर्फ तुझको खुश रखना है।

दोस्ती मिली प्यार भी मिला,
सब कुछ मिला पर यार ना मिला।
पर ये मोह माया है जनाब,
यहां अमीरी नहीं दोस्ती बिकती है सरेआम।

Skip.                                            Next

तेरा मेरा रिश्ता

तेरा मेरा रिश्ता

मौसम के लिवास में तू आया तो सही,
दिखा के अपना प्यार लौट चला तू अपनी गली,
सुकून के दो पल मिले थे हमको,
क्या इतनी जल्दी जाना जरूरी था तुमको?

बरसों बाद मिले थे तुमसे,
बातें बहुत करनी थी तुमसे,
पर समय को कहां मंज़ूर था ये,
शायद तकदीर में भी लिखा था ये।

देखा देखी में समय बीत गया,
इतने पास हो कर भी दिल को तुम मंज़ूर ना हुए,
होठों पर सिल कर तेरा नशा,
हो गया हम खुद से खफा।

Skip.                                                Next

Saturday

बातें तो नहीं

बातें तो नहीं
बातें हुई तो नहीं
और इजहार हुआ भी नहीं
वह पूछते रहे और हम हंसते रहे,
अब क्या करें कानों को जो सुना था,
वो आंखें देख रही थी,
पर दिल बयां करने पर रोक लगा रहा था।

क्या करें ए जनाब तुम हंसाते गए
और हम जी भर मुस्कुराते रहे
तुम हमें संभालते गए
और हमें गिरने का मजा ही आ गया

काश वह लम्हों को कैद किया जा सकता
या उस वक्त को थाम लिया जा सकता
उन्हें हमारे इतने राज़ मालूम थे
जो हमारे दिल में ही कहीं दफन थे

वह कहना चाहते थे बहुत कुछ
और हम समझ रहे थे सब कुछ
एक रिश्ता निभाने का वादा कर चले
सबसे दूर पर सब के पास जीने का वादा कर चलें

Skip.                                   Next

दोस्तों की कहानी

दोस्तों की कहानी
दोस्तों के मिसालें देना तो ठीक है
उसी दोस्ती को निभा पाना काफी कठिन
कुछ लोग होते हैं फर्जी
क्योंकि यह होती है उनकी मर्जी

कुछ पागल होते हैं
कुछ बेमिसाल होते हैं
कुछ दिल की आवास होते हैं
कुछ तो दिल में ही बसते हैं

कुछ की गलियां अनजान होती है
और कुछ दिल की गलियों में रहते हैं
कुछ तो फिकर बेहद करते हैं
और कुछ आंख बंद कर विश्वास करते हैं

कुछ तो आप जैसे होते हैं
और वह कुछ तो हमारे
दिल की हर धड़कन में बसते हैं
कुछ इस तरह हमारे सांसों में वो रहते हैं

Skip.                                        Next

Sunday

प्यार है पर कबूल नहीं

प्यार है पर कबूल नहीं

कहना तो था आसान नहीं
रहना तेरे बिन यह तो मेरा काम नहीं
दूर तुमसे हो कर भी यादों में हम बसते हैं
सोने के बाद ही सही सपनों में हम रहते हैं

प्यार का सिला कुछ इस कदर दिया
दूर तुम से जाकर भी प्यार सिर्फ तुमसे ही किया
लोगों को न समझ आए यह प्यार है ऐसा
हमने भी तो तराजू में खुद को ना तोला

प्यार ने सब को मात है दिया
जीत की खुशी अपने ही सर रखा
अगर मिल ही जाते तुम हमको
तो यह प्यार कैसे खास है बनता

Skip.                                                Next