Sunday

खूबसूरती

खूबसूरती
खूबसूरती

खूबसूरत सी इस ज़िंदगी में
खूबसूरत से कुछ लोग मिले
जिनकी खूबसूरती चेहरे से तो नहीं
पर खूबसूरती उनके जज्बातों में झलके

खूबसूरत तो खैर हम भी नहीं
पर खूबसूरती हमसे दूर भी तो नहीं
खूबसूरती का गहना बड़ा ही महंगा है
इसलिए इसको पा लेना हर किसी के बस में भी तो नहीं

शायद खूबसूरती सिर्फ जिस्म से ही नहीं झलकती
यह तो श्रृंगार है अपने अंतर्मन का
पर यही खूबसूरती के हाथों बिक चुका हैं
तभी तो खूबसूरती सबसे से रूठ गई है

Skip .                                              Next

Friday

इत्तेफाक

इत्तेफाक
इत्तेफाक

आंसुओं का तो हिसाब करना
हमने भी छोड़ दिया था
फिर क्यों तुमने टूटे हुए दिल को
यों इस कदर ठुकराने की जुर्रत की थी

माफ तो खैर हम कर ही देते
पर तुमने हमसे रुसवा होने का
कोई मौका तो छोड़ दिया होता
काश उस मौके पर हमने भी थोड़ा जी लिया होता

विश्वास तो खैर गैरों ने तोड़ा
पर काश तुमने भी अपना हक तो जताया होता
एक बार ही सही पर बोल कर तो देखा होता

काश वह ख्वाब जो आप हमसे इत्तेफ़ाक नहीं रखता
हमारे सपनों को यूं तो ना बर्बाद किया होता
काश के हम ने भी अपने दिल को जंजीरों से बांधने की हिमाकत ना की होती
तो आज यह दिल इस तरह आंसू ना बहा रहा होता

Skip .                                               Next

Monday

आंसू

आंसू
आंसू
आंसू का हिसाब काश हम कर पाते
जज्बातों का हिसाब काश हम कर पाते
काश सब यहां हम को समझते
काश उस उम्मीद पर हम जी जाते

दूरियां तो महेज़ सोच का फरेब है
वरना हम तो शायद आपके सोच मैं ही होते
काश यह दिल कभी प्यार में पढ़ गया होता
तो काश हमें यह दुनिया जालिम का करार न देती

काश कि मेरी दुनिया तुमसे ना होती
काश कि हमें प्यार कहीं महंगा ना पड़ता
काश तुम्हारी जान इतनी कीमती ना होती
काश हम तुमसे दूर ही ना जाते

यादें

यादें
यादें

आंसू का हिसाब काश हम कर पाते
जज्बातों का हिसाब काश हम कर पाते
काश सब यहां हम को समझते
काश उस उम्मीद पर हम जी जाते

दूरियां तो महेज़ सोच का फरेब है
वरना हम तो शायद आपके सोच मैं ही होते
काश यह दिल कभी प्यार में पढ़ गया होता
तो काश हमें यह दुनिया जालिम का करार न देती

काश कि मेरी दुनिया तुमसे ना होती
काश कि हमें प्यार कहीं महंगा ना पड़ता
काश तुम्हारी जान इतनी कीमती ना होती
काश हम तुमसे दूर ही ना जाते

Skip .                                              Next

Sunday

रंग

रंग
रंग

रंग अगर जिंदगी में हो तो वह बहार कहलाए
 फिर वही रंग अगर कपड़ों में लग जाए
तो क्यों धब्बा कहलाए?
यह फर्क तो केवल नजरिए का है
वरना कमल ही क्यों कीचड़ में खिलता
फिर भी माता के भेट है वह चढ़ता
इसीलिए कहते हैं समय रहते प्यार जताना
 सीख जाओ वरना कहीं ऐसा ना हो कि
नफरत करते करते हमें अपना मानना ही भूल जाओ
फिर हम ना रिश्ता देखेंगे ना औकात
क्योंकि आज अगर समय तुम्हारा है तो
कल हमारा भी आएगा जरूर

Skip .                                               Next

Friday

आँखें

आँखें
आँखें

आंखों में तुम्हारे कहीं खो से गए
देख के तुमको हमारे होश उड़ से गए
क्या नशा था तुम्हारी अदाओं में
यह यों कहें आंखों से घायल किया था तुमने

सोचा कि दूर तुमसे चले जाएं
मुड़ के यहां फिर कभी ना आए
कोशिश की तो हमने बहुत
पर तुम्हारी आंखों ने हमें रुलाया भी बहुत

तुम्हारी आंखों का नशा कुछ ऐसा चढ़ा
कि ना चाहते हुए भी प्यार हो ही गया
क्या कहें की यह दिल मजबूर था तुम्हारे हाथों या
यूं कहें आंखों ने ही पागल किया था हमें

Skip .                                              Next