Saturday

प्यार या फरेब

प्यार या फरेब

टूटे हुए दिल ने तो धड़कना छोड़ दिया था
रोते हुए आंखों ने अब रोना छोड़ दिया था
टूटी हुई उम्मीदों में तो सपने संजोना छोड़ दिया था
ख्वाबों में भी अब तेरा इंतजार करना छोड़ दिया था

पर ना जाने कैसे मेरे दरवाजे पर दस्तक देने तू आ गया
पता नहीं कैसे तूने फिर से हमें जीना सिखा दिया
न जाने ही सही हमें तो प्यार में पड़ ही गए
ना चाहते हुए भी होठों पर मुस्कुराहट आ ही गई

सेल सेंटर खुश होकर धड़कना शुरू कर दिया
फिर से दिल की खुशी चेहरे पर झलक ऊठी
और तूने हमारी चोरी पकड़ ही ली
न जाने कैसे पर तुझे पता चल ही गया
कि हमें बस प्यार है तुमसे और रहेगा सिर्फ तुमसे

दर्द सिर्फ इतना ही है कि दिल कहीं फिर न टूटे
यह आशु कहे सर जख्म ना दे दे हमें
हमारे यह बातें कहीं से छूटे ना बन जाए
हम कहे फिर से चोट खाकर ना गिर जाएं

Skip.                                            Next

Wednesday

हार जीत

हार जीत

हार की बात तो मत करो आप
हार तो सबकी प्यारी मिठाई है
खाना तो बस एक बहाना है
हमें तो इसके स्वाद से ही प्यार है

हार जीत तो बस एक जरिया है
हमें तो सिर्फ मजे उठाना है
खेल का मज़ा इतना है कि
हार के भी जीत का सुकून मिलता है

ऐसा भी नहीं कि फते हमको चाहिए नहीं
पर हार के बिना तो इसका कोई मतलब भी नहीं
हार से मेरा नाता है पुराना
हार को जीत में बदल ना यह तो अंदाज़ है हमारा

Skip.                                                Next

Friday

कुछ बदलते रिश्ते

कुछ बदलते रिश्ते

दोस्ती थी और प्यार भी
दोस्ती बेशुमार थी और
प्यार तो हद से ही पार थी
बस इतनी सी बात थी

इतना ही हुआ था कि
हमें तुमसे प्यार हो गया जाने अनजाने
इकरार ही सही हमने प्यार कर ही लिया तुमसे
प्यार से भरोसा और भरोसे से रिश्ता जोड़ा है हमने

 तुम्हें बेशुमार प्यार करने की कसम खाई है हमने
 वादा करके भूलने वाले तो बहुत देखे पर
 अब वादा निभाने का वक्त हमारा है
 तुम पास रहना हमेशा बस इतनी सी ख्वाहिश है

Skip.                                              Next

Thursday

मेरी मां

मेरी मां

प्यार से प्यारा मां से न्यारा रिश्ता हमारा
प्यार तो इसकी साठ है
क्योंकि गांठ तो बांधा बचपन से ही
उंगली पकड़ी बचपन से ही

डांट मार और क्या नहीं खाया
सब कुछ खा कर हजम कर डाला
मां हो या encyclopaedia
इस बात का है राज बड़ा

हमराज मेरी हर उलझन का
साझेदारी हमारी हर मुश्किल में
शौक हमारे एक तो नहीं
पर ख्याल हमेशा एक ही रहे

तू दिल में बसती साहस है मेरी
हर छोटे से छोटे मुसीबत में तू याद है रहती
काश encyclopedia की जगह तेरा नाम लिख दिया होता
तो सोचो आज कितना अच्छा हो जाता

Skip .                                             Next


अधूरा पन्ना

अधूरा पन्ना

कहानियां तो अब भी वही है
बस पढ़ने वाले बदल गये
लिखा तो वही पुराना कागज है
पर शायद उस कागज की अहमियत ही बदल गई

काश वह किताब का हर पन्ना तेरे नाम होता
और तू उसे बेशक जितनी बार चाहें पड़ता
तुझे उसमें कागज भी वही मिलता
और एहसास भी जो जिए थे हमने भी कभी

Skip .                                       Next

Saturday

फर्जी

फर्जी

कर्ज़दारों के इस जहां में
हम एक फर्जी की जुबानी ही सही
जहां पर सब फर्जी ही सही
पर कोई फरेब तो नहीं

फर्जी तो हम सब हैं यहां
बस फर्ज के लिए वक्त नहीं है यहां
फर्ज हमें याद नहीं और फर्जी कहलाने लायक नहीं
तो क्यों अंतर है उस मात्रा का जिसमें
फर्ज को फर्जी बना दिया

Skip.                                                 Next